अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मुस्कुराते दिखे यूट्यूबर UK07 Rider

KNEWS DESK – देहरादून के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका परिवार उनका साथ नहीं दे रहा है। इस वीडियो के बाद 7 मार्च की रात उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर ऐसा कदम उठाया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया।

लाइव के दौरान हुआ भयानक हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। उन्होंने इस ड्राइव को अपनी “आखिरी ड्राइव” बताया था। इसी दौरान उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में अनुराग की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

https://www.instagram.com/reels/DVmLv4nE6tf/

अस्पताल से सामने आया पहला वीडियो

इस घटना के बाद अब अनुराग डोभाल का अस्पताल से पहला वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम यूजर दीपक कथूरिया द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अनुराग अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और हल्की मुस्कान के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक शख्स उनसे मजाक में कहता है, “दूसरा जन्म हो गया UK07 भाई तेरा।” इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

मैनेजर ने भी दिया हेल्थ अपडेट

इस बीच अनुराग डोभाल के मैनेजर ने भी सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, “मैं UK07 Rider टीम की तरफ से अनुराग का मैनेजर हूं और यह कंफर्म करता हूं कि अनुराग अस्पताल में हैं। सभी से अनुरोध है कि इसे आधिकारिक बयान मानें और इस समय बार-बार कॉल न करें। हम समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे।”

अनुराग डोभाल के इस हादसे ने उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है। कई इंफ्लुएंसर और करीबी दोस्त भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *