डॉक्टरों की निगरानी में हैं अनुराग डोभाल….UK07 Rider की टीम ने हादसे के बाद दिया हेल्थ अपडेट

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर ऐसा कदम उठाया, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। लाइव के दौरान अनुराग तेज रफ्तार कार में बैठे हुए भावुक नजर आए और रोते हुए दिखाई दिए। इसके कुछ ही देर बाद उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया।

लाइव के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव पर थे और इस दौरान काफी परेशान और भावुक दिख रहे थे। वह तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और रोते हुए अपनी बातें शेयर कर रहे थे। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और मदद पहुंचाई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई और लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे।

टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

घटना के बाद अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अनुराग फिलहाल अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पोस्ट में लिखा गया, “मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता हूं कि वह इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सभी से अनुरोध है कि इसे आधिकारिक बयान माना जाए और बार-बार कॉल या अफवाहों पर ध्यान न दें।”

मैनेजर ने आगे कहा कि अनुराग के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी आगे केवल उनके आधिकारिक अकाउंट से ही साझा की जाएगी और लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों से बचें।

पहले भी सामने आया था भावुक वीडियो

इस घटना से पहले अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

हालांकि, उनके भाई कलम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि अनुराग झूठे आरोप लगा रहे हैं और यह सब व्यूज के लिए किया जा रहा है। इसके बाद से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *