हॉट लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं| उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| अंकिता आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं| अंकिता के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं| वहीं अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं|

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| फोटोज में अंकिता प्रिंटेड क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं|

इस लुक में अंकिता लोखंडे ने अपने स्ट्रेट बालों को खुले रखना पसंद किया| इस दौरान बिना किसी ज्वेलरी के भी एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं| उन्होंने इस लुक में कई शानदार पोज दिए|

अंकिता लोखंडे ने अपने इस लुक को येलो कलर की हील्स के साथ कंप्लीट किया| फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं|

अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बताएं तो पिछली बार एक्ट्रेस वीर सावरकर पर बनी फिल्म में नजर आईं| इससे पहले बिग बॉस में पति विक्की संग शामिल होकर अंकिता ने काफी सुर्खियां बटोरीं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.