बिग बॉस OTT 3 होस्ट करने पर अनिल कपूर ने किया रिएक्ट, कहा- ‘सलमान को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता…’

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT का सीजन 3 आने वाला है, अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं अब मेकर्स ने अनिल कपूर को बिग बॉस के नए होस्ट के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया| प्रेस कांफ्रेंस में एक्टर ने कई सवालों के जवाब भी दिए| उन्होंने शो में होस्ट सलामन खान की जगह लेने पर भी अपना रिएक्शन दिया|

अनिल कपूर ने कहा- सलमान खान उन्हें शो में बतौर होस्ट देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं| सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता और अनिल कपूर को भी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता| भाई बहुत खुश हैं| मेरी उनसे बात भी हुई है और वह उत्साहित हैं कि मैंने एक नॉन- फिक्शन शो लिया है| मैं लंबे समय से कुछ अलग करना चाहता था| मैंने कई फ़िल्में की हैं, शोज जज किये हैं लेकिन बिग बॉस जैसा नहीं किया था| इसलिए मैं काफी एक्साइटेड हूं|

bigg boss ott 3 promo out anil kapoor host the show

मालूम हो कि बिग बॉस OTT 3 का होस्ट बनने पर अनिल कपूर को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है| इस पर एक्टर ने कहा- ट्रोलिंग करो, क्या फर्क पड़ता है| ट्रोलिंग अब जिंदगी का हिस्सा है| यह सोशल मीडिया का हिस्सा है और आपको इसका सम्मान करना होगा| मैंने ईमानदारी और लग्न के साथ काम किया है और भगवान की कृपा से अधिकतर पॉजिटिव रहा है| कई बार कुछ चीजें नहीं चलती हैं, कई चीजें नहीं भी चली हैं| इसके बावजूद भी मैं अलग- अलग चीजें करता हूं| मुझे यहां 45 साल हो गए हैं और मैंने कुछ तो सही किया होगा, जो मैं अभी भी यहां हूं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.