गोल्डन लहंगा-चोली में बला की खूबसूरत लगीं अनंत की दुल्हनिया, राधिका मर्चेंट की तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल

KNEWS DESK – अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका के लुक अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| राधिका का फैशन सेंस किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है| उनकी अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| वहीं अब राधिका के नए लुक ने सबको दीवाना बना लिया है| अंबानी घर की छोटी बहू गोल्ड कलर के लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| राधिका का ये लुक अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

मिसेज अनत अंबानी का ये खूबसूरत लहंगा चोली फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है| शिमरी गोल्डन कलर के लहंगा चोली को विटेंज फ्रेंच रिवेरा की थीम पर बनाया गया है|

इस खूबसूरत से लहंगे में गोल्डन कलर से काम हुआ है साथ ही 25000 स्वारोस्की स्टोन जड़े हुए हैं| इसके साथ ही इसमें पिंक कलर के छोटे छोटे फूल लगे हुए हैं| ये फ़ूड 3 डी फ्लोरल है जो लहंगे में उभरे हुए दिख रहे हैं|

स्वारोवस्की और थ्रेडवर्क के साथ हाथ से कढ़ाई की गई है, जो पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल की भव्यता को प्रदर्शित करती है| गोल्डन कलर के धागे से और स्वारोस्की से जड़ा ये लहंगा राधिका को राजकुमारी जैसा लुक दे रहा है|

राधिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड जड़ा हैवी हार, कान में भारी इयररिंग्स और हाथ में हीरे के जड़ाऊ कंगन पहने हैं| इसके साथ ही बालों को टाइट बांधकर पोनी की है|

यह भी पढ़ें – केंद्रीय बजट में दिल्ली के लिए 10,000 करोड़ रुपये दें, आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से की मांग

About Post Author