The White Lotus से एग्जिट की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा – ‘शांत रहना सबसे बड़ा फ्लेक्स है’

KNEWS DESK – बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से ज्यादा अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि एमी अवॉर्ड जीत चुकी सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के सीजन 4 के लिए दीपिका से संपर्क किया गया था। कहा जा रहा है कि मेकर्स उनका ऑडिशन लेना चाहते थे, लेकिन दीपिका ने ऑडिशन देने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उन्हें शो का हिस्सा नहीं बनाया गया।

इन अफवाहों के बीच अब दीपिका ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सस्पेंस

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले खबर आई कि वे संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गई हैं। फिर चर्चा चली कि वे ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।

अब ‘द व्हाइट लोटस’ को लेकर उठी अफवाहों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘शांत रहना सबसे बड़ा फ्लेक्स है’

इन चर्चाओं के बीच दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा था, “शांत रहना सबसे बड़ा फ्लेक्स है। कोई भी अपना आपा खो सकता है, जोर से बोल सकता है या शोर मचा सकता है। इसके लिए ताकत नहीं चाहिए। असली ताकत तब दिखती है जब अफरा-तफरी के बीच आप झुकते नहीं हैं।”

आगे लिखा गया, “जब जिंदगी आपको बार-बार परखती है और आप फिर भी इंपल्स के बजाय कंट्रोल चुनते हैं… शांत रहना कमजोरी नहीं, बल्कि मास्टरी है। शोर की आदी दुनिया में, शांत रहना एक सुपरपावर है।” इस पोस्ट को कई लोगों ने उनके आलोचकों और अफवाहों का जवाब माना।

क्या है असली कहानी?

दीपिका की ओर से ‘द व्हाइट लोटस’ में कास्टिंग को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। लेकिन उनका यह संदेश इस ओर इशारा करता है कि वे विवादों या अफवाहों पर रिएक्ट करने के बजाय चुपचाप अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *