‘धुरंधर 2’ पर फिदा हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- इंस्टाग्राम स्टार नहीं, असली एक्टर्स चाहिए

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है। अब इस लिस्ट में ‘गदर’ फेम एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए बॉलीवुड को बड़ी नसीहत दे डाली है।

अमीषा पटेल का तीखा बयान

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को “आई ओपनर” बताते हुए लिखा कि इंडस्ट्री को अब सिर्फ ‘प्रोजेक्ट’ बनाने की बजाय असली ‘फिल्में’ बनानी चाहिए। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सही मायनों में एक फिल्म बनाई है, जिसमें असली एक्टर्स को मौका दिया गया है।

अमीषा ने मौजूदा ट्रेंड पर तंज कसते हुए लिखा कि अब वक्त आ गया है कि इंस्टाग्राम ट्रेंड्स से बाहर निकलकर कंटेंट पर फोकस किया जाए।

हर तरफ ‘धुरंधर 2’ की धूम

फिल्म का क्रेज सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है। साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। रजनीकांत, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे सुपरस्टार्स रणवीर सिंह की एक्टिंग से प्रभावित बताए जा रहे हैं। वहीं, मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली और नागार्जुन ने भी फिल्म को बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रांगी के ‘हमज़ा अली मज़ारी’ बनने के सफर पर आधारित है। रणवीर सिंह एक जासूस के किरदार में नजर आते हैं, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंकी हमलों का बदला लेता है। फिल्म का एक्शन, सस्पेंस और इमोशन दर्शकों को सीट से बांधे रखने में कामयाब रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *