टाइटल अनाउंस से पहले ही छाया अल्लू अर्जुन का भौकाल, खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Allu Arjun एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में हैं। अपनी पिछली फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद अब उनकी अगली फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। जहां Pushpa 3 के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा, वहीं एक्टर फिलहाल अपने नए मेगा प्रोजेक्ट AA22 x A6 पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं।

इस फिल्म को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे Sun Pictures प्रोड्यूस कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म में Deepika Padukone लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट की भव्यता और बढ़ गई है।

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं और इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी की है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक इंटेंस पोस्टर शेयर कर बताया है कि फिल्म का टाइटल पोस्टर 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा।

शेयर किए गए पोस्टर में दानव जैसे हाथ, लंबे नाखून और घने बाल नजर आ रहे हैं, जिसने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। फैंस लगातार अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या यह फिल्म किसी सुपरनैचुरल या हाई-टेक कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी।

https://www.instagram.com/p/DW0aDy3khTW/?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक हाई-बजट साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें पैरेलल यूनिवर्स और टाइम-ट्रैवल जैसे कॉन्सेप्ट्स देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है।

इसके अलावा, फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की योजना है। कास्ट को लेकर भी कई बड़े नाम चर्चा में हैं, जिनमें Rashmika Mandanna, Janhvi Kapoor और Mrunal Thakur शामिल हैं। हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दिलचस्प बात यह भी है कि खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एक से ज्यादा, यानी चार अलग-अलग किरदारों में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस पर भी सस्पेंस बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *