अल्लू अर्जुन के भाई सिरिश बने दूल्हा, गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी संग लिए सात फेरे, तस्वीरें वायरल

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस समय खुशियों का माहौल है। ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। शादी की खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस न्यूली वेड कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पारंपरिक अंदाज में हुई शादी

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी की रस्में पिछले कई दिनों से चर्चा में थीं। हल्दी, मेहंदी और अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलकियां पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी थीं। आखिरकार 6 मार्च को दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ शादी की और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह भी है कि इसी तारीख को सालों पहले अल्लू अर्जुन ने भी स्नेहा रेड्डी के साथ शादी की थी, जिससे यह दिन परिवार के लिए और भी खास बन गया।

https://www.instagram.com/reels/DVkMTVJkxNl/

सितारों से सजी शादी

शादी समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। वायरल तस्वीरों में राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ नजर आए, जो नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दिए। वहीं अल्लू अर्जुन भी अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ खास अंदाज में पोज देते नजर आए।

तीन सुपरस्टार्स की तस्वीर ने खींचा ध्यान

शादी से सामने आई एक तस्वीर ने खासतौर पर फैंस का ध्यान खींचा है। इस फोटो में अल्लू अर्जुन, सूर्या और मेगास्टार चिरंजीवी एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों सुपरस्टार्स को एक फ्रेम में देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

लंबे समय से कर रहे थे डेट

बताया जा रहा है कि अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी अक्टूबर 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद अब दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *