अक्षय कुमार ने महादेव के अवतार में गाया ‘शंभू’ सॉन्ग, जानें कब होगा रिलीज

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बनाते ही हैं, साथ ही अपने म्यूजिक से भी सभी का दिल जीत लेते हैं| एक्टर जल्द ही नए म्यूजिक वीडियो में भगवान शिव का अवतार बनकर शंभू का जयकारा लगाते हुए नजर आएंगे। अक्षय का नया म्यूजिक वीडियो का धमाकेदार टीजर जारी किया गया है जिसे सुन आप भी शंभू का नाम जपने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इसे खुद अक्षय कुमार ने गाया है।

Shambu: महादेव बनकर Akshay Kumar ने गाया 'शंभू' सॉन्ग, टीजर ने छुआ फैंस का  दिल, जानें- कब रिलीज होगा गाना - Akshay Kumar Song Shambhu Release On 5  February actor sings this

अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘शंभू’ का टीजर 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने म्यूजिक वीडियोज के लिए तारीफें बटोरते हैं। फिलहाल, फिलहाल 2 और क्या लोगे तुम के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। इस बार यह कोई रोमांटिक नहीं, बल्कि भक्ति से भरा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ का टीजर जारी किया है।

फिल्म ‘ओएमजी 2’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार महादेव बनकर दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं। उनका हालिया पोस्ट देख फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

एक्टर का गाना ‘शंभू’ कब होगा रिलीज  

अक्षय कुमार ने 3 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर अपकमिंग सॉन्ग ‘शंभू’ का खूबसूरत टीजर शेयर किया है। टीजर में अक्षय कुमार महादेव के किरदार में तांडव करते हुए दिख रहे हैं। कभी विकराल तो कभी खुशमिजाज ‘शंभू’ के अवतार में अक्षय ने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने गाने की रिलीज डेट भी बताई है। यह गाना 5 फरवरी 2024 को आउट किया जाएगा। अभिनेता ने ‘जय महाकाल’ कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने खुद गाया है ‘शंभू’

इस गाने में अक्षय कुमार सिर्फ महादेव के किरदार में ही नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि इसे गाया भी अभिनेता ने ही है। जी हां, अभिनेता ने ‘शंभू’ को अपनी आवाज दी है। अक्षय कुमार के को-सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस हैं। इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि कंपोजर विक्रम मोंट्रोस हैं। लोगों को अक्षय का ये गाना खूब पसंद आ रहा है। कमेंट बॉक्स में तारीफों का बाढ़ आ गया है।

वर्कफ्रंट 

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की तो वह बड़े मियां छोटे मियां, सिंघम 3, वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्सऔर स्टार्टअप जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें – ‘एनिमल’ की आलोचना पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, आमिर खान का नाम लेते हुए किरण राव को सुनाई खरी-खोटी