सावन के मौके पर अक्षरा सिंह का गाना ‘भोलेदानी’ हुआ रिलीज, शिव भक्तों का जीत रहा दिल

KNEWS DESK- सावन के पावन अवसर पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना भोलेदानी रिलीज हुआ है। इस गाने को सावन के माहौल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Akshara Singh Bol Bam Song: अक्षरा सिंह सावन के पहले सोमवार लाई बोल बम गीत, भोलेदानी जीत रहा शिव भक्तों का दिल

भोलेबाबा के भक्तों के लिए भोजपुरी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने एक बेहतरीन सॉन्ग तैयार किया है| जो श्रावण मास के पवित्र मौके पर रिलीज किया गया है| इस गाने का नाम भोलेदानी है जो भोलेबाबा के भक्तों के लिए एक नया भक्तिमय गाना है। यह गाना सावन के पहले सोमवार यानी आज ही दर्शकों के बीच पेश किया गया है| यह गाना अब शिव भक्तों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। वहीं यह गाना यूट्यूब पर अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीज किया गया है। भोलेदानी गाने में अक्षरा सिंह ने अच्छी आवाज के साथ जबरदस्त एक्टिंग भी की है।

सावन की पहली सोमवारी पर “भोलेदानी” के शरण में पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह - InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

इसके अलावा सॉन्ग रिलीज के बाद अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत खास होता है, और ‘भोलेदानी’ गाना उनके भक्ति भाव को समर्पित है| मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को पसंद करेंगे और इसमें शिवजी की महिमा का आनंद उठाएंगे|

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड किया जारी, देखें लिस्ट…

About Post Author