KNEWS DESK – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और निजी जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और महिलाओं के शोषण पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत कुछ होता है, लेकिन यह पूरी तरह से व्यक्ति की अपनी चॉइस पर निर्भर करता है।
‘कंप्रोमाइज करना या न करना आपकी चॉइस है’
अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि शोषण हर इंडस्ट्री में मौजूद है, लेकिन यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इसे कैसे लेता है। उन्होंने कहा, अगर आप चाहेंगे, तो आप कंप्रोमाइज करेंगे। अगर नहीं चाहेंगे, तो दुनिया की कोई ताकत आपको मजबूर नहीं कर सकती। यह पूरी तरह से आपकी अपनी पसंद है। जो अपने उसूलों पर चलना चाहता है, वह वैसे ही आगे बढ़ता है। अक्षरा का यह बयान उन लोगों के लिए भी एक जवाब है, जो यह मानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए कंप्रोमाइज करना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि यह व्यक्ति की सोच और फैसले पर निर्भर करता है।
जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि या तो कंप्रोमाइज करो या काम नहीं मिलेगा, तो अक्षरा ने इस पर सीधा जवाब देते हुए कहा, यहां प्यार होता है, कंप्रोमाइज नहीं। यहां हर महीने 20 बार प्यार हो जाता है और फिर बदल जाता है। लेकिन आखिर में दोष लड़कियों को ही दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इमोशन और भावनाओं की कोई कमी नहीं है। यहां हर कोई प्यार करने में आगे रहता है। लेकिन कई बार यह सिर्फ दिखावा होता है, जिसे लड़कियां देर से समझती हैं।
‘बेचारी लड़कियां, बाबू तो काबू से बाहर है’
अक्षरा ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि कई बार लड़कियां यह सोचकर किसी पर भरोसा कर लेती हैं कि वह उन्हें प्यार करता है, लेकिन हकीकत कुछ और होती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, बेचारी लड़कियां सोचती हैं कि ‘अरे मेरा बाबू मुझे प्यार कर रहा है’, लेकिन बाबू तो काबू से बाहर है। यहां प्यार बहुत आम चीज है। कुछ लोग होते हैं जो प्यार को सीरियसली लेते हैं, लेकिन ज्यादातर सिर्फ दिखावा करते हैं।
अक्षरा सिंह का इंडस्ट्री में सफर
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक समय पर वह भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद कई बार उन्होंने पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, अक्षरा अब अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में और म्यूजिक वीडियो कर रही हैं।