‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद होली के रंग में रंगे आशीष चंचलानी, वीडियो हुआ वायरल!

KNEWS DESK –  पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके नाम को लेकर ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद सामने आया था, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, इस विवाद के बाद अब उनका एक होली सेलिब्रेशन वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

होली के रंग में रंगे नजर आए आशीष

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आशीष चंचलानी अपने दोस्तों के साथ होली मनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो instantbollywood ने शेयर किया है, जिसमें आशीष पूरी तरह से रंगों में सराबोर दिख रहे हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, आशीष चंचलानी ने अपने दोस्तों संग धूमधाम से होली मनाई। लेकिन, जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यूजर्स ने इस पर मजेदार और कभी-कभी तंज भरे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

आशीष के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मजाक में लिखा, ब्रेकिंग न्यूज – ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद आशीष ने आखिरकार सांस लिया! दूसरे यूजर ने कहा, भाई को तो विवाद के बाद नरक में जाना चाहिए था! तीसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद आशीष की चाल ही बदल गई! वहीं, कुछ लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,तो क्या अब हर वक्त मातम मनाए? इंसान को अपनी लाइफ जीनी भी चाहिए! एक अन्य फैन ने कमेंट किया,भाई, जल्दी कमबैक करो, तुम्हें देखने का इंतजार है!

Ashish Chanchlani

क्या था ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद?

अगर इस पूरे विवाद की बात करें तो, पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर भद्दा कमेंट कर दिया था। उनके इस बयान के बाद पूरे देश में इस शो की जमकर आलोचना हुई। शो से जुड़े कई लोग ट्रोलिंग के शिकार हुए, जिसमें आशीष चंचलानी का नाम भी शामिल था। हालांकि, आशीष ने इस पर पहले ही अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि वह इस सिचुएशन से मजबूती से लड़ेंगे।

About Post Author