शेफाली जरीवाला के निधन के बाद ट्रोल हुए पति पराग त्यागी, जानें क्या है वजह

KNEWS DESK – ‘कांटा लगा’ गर्ल और ‘बिग बॉस 13’ की फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मौत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं।

क्यों ट्रोल हो रहे हैं पराग त्यागी?

दरअसल, शेफाली जरीवाला के निधन के कुछ ही समय बाद पराग त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपने पेट डॉग के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @tadka_bollywood_ पर शेयर किया गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें संवेदनहीन बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, “इतना कूल कैसे लग सकता है कोई अपनी बीवी के जाने के बाद?” दूसरे ने लिखा, “दाल में कुछ काला है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, “ये इतना रिलैक्स क्यों है?” कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें यह मर्डर जैसा मामला लग रहा है।

कुछ लोगों ने किया पराग का समर्थन

हालांकि, ट्रोलिंग के बीच कुछ यूजर्स पराग के समर्थन में भी सामने आए। उन्होंने कहा कि “हर इंसान अपने दुख को अलग तरह से जाहिर करता है। अभी इस वक्त उन्हें शांति से रहने देना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर और परेशान किया जाए।”

Parag Tyagi

वायरल हो रहा वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी संभव है कि वीडियो पुराना हो, लेकिन लोगों ने इसे वर्तमान समय से जोड़कर प्रतिक्रिया दी। इसी वजह से पराग त्यागी को अनचाही आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

कौन हैं पराग त्यागी?

पराग त्यागी एक जाने-माने टीवी और फिल्म अभिनेता हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मे पराग ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ और फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई।