KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचा ली। पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई इस शादी के बाद कपल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गया है। शाम 4 बजे कोडावा (कूर्ग) परंपरा के अनुसार दूसरी रस्में निभाई जाएंगी।
वेन्यू के बाहर बांटी गई मिठाइयां
शादी के बाद कपल की टीम ने वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया, पपाराजी और वहां जुटे लोगों को मिठाइयां बांटीं। सामने आए वीडियो में टीम दूर खड़े फैंस और कुछ जरूरतमंद बच्चों को भी मिठाई देते नजर आई।
मिठाई के डिब्बों पर रश्मिका की तस्वीर छपी थी और उन पर ‘प्रभुजी’ लिखा हुआ दिखाई दिया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।
आईटीसी ग्रैंड मेमेंटोस में शाही इंतजाम
यह डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर के भव्य ITC Grand Mementos में आयोजित की गई। शादी के लिए परिवार और करीबी रिश्तेदार 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे।
https://www.instagram.com/p/DVLRTIEjC-M/
समारोह में संदीप रेड्डी वांगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रविंद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और श्राव्या वर्मा समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं।
मोबाइल फोन पर सख्त पाबंदी
‘Virosh Wedding’ नाम से चर्चित इस समारोह में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक थी। मेहमानों के फोन काले पाउच में सील किए गए थे, ताकि शादी की कोई तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके।
होटल और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निजी बाउंसरों के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
हल्दी की झलक और ‘रुशी’ नेम प्लेट
शादी से पहले हल्दी और संगीत की रस्में दो दिनों तक चलीं। हल्दी समारोह की झलकियों में पीले-नारंगी गेंदे के फूलों से सजा मंडप, हल्दी की टोकरियां और दूल्हा-दुल्हन के लिए लकड़ी के स्टूल नजर आए।
विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फूलों से सजे ‘नेम प्लेकार्ड’ की तस्वीर शेयर की थी। एक पर रश्मिका का पेट नेम ‘रुशी’ लिखा था, जबकि दूसरे पर ‘विजय’।
सात साल की डेटिंग के बाद शादी
फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आए थे। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। विजय देवरकोंडा ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी फिल्मों से स्टार बने, जबकि रश्मिका ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से पैन इंडिया पहचान हासिल कर चुकी हैं।