तलाक के बाद पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान ने की दूसरी शादी, सामने आई तस्वीर

KNEWS DESK- पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फिरोज खान फेमस कलाकारों में से एक हैं| एक्टर की सिर्फ पाक में ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान में भी भारी संख्या में फैन फॉलोइंग है| फैंस एक्टर से जुड़ी जानकारी पाने के लिए अक्सर उत्साहित रहते हैं| वहीं इस बीच फिरोज खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है| कहा जा रहा है कि  एक्टर ने दूसरी शादी कर ली है और साथ ही अपनी नई दुल्हन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है|

बीते दिन फिरोज खान ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक्टर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं| फोटो में बेज रंग और भारी कढ़ाई वाले कुर्ता- सलवार में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे हैं| वहीं उनकी नई दुल्हन गहरे लाल रंग का शानदार घाघरा पहने नजर आ रही हैं| कहा जा रहा है कि उनकी नई पत्नी का नाम दुआ है| हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है|

आपको बता दें कि साल 2022 में फिरोज खान की पहली पत्नी सैयदा अलीजे फातिमा रजा ने उन्हें घरेलू हिंसा के आधार पर तलाक दे दिया, जिसके बाद पाकिस्तान के फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग एक्टर संग काम करने से पीछे हट गए, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस इकरा अजीज और उशना शाह भी शामिल थीं, ये दोनों फिरोज के को- स्टार रह चुकी हैं|

About Post Author