‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोलीं कुनिका सदानंद, कुमार सानू संग टूटे रिश्ते पर किया खुलासा

KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 19’ से हाल ही में बाहर हुईं कुनिका सदानंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान वे कई बार अपने पुराने रिश्ते पर संकेत देती नजर आई थीं, हालांकि उन्होंने कभी सीधे नाम नहीं लिया। अब बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार खुलकर बताया है कि कुमार सानू संग उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ और आखिर कैसे खत्म हो गया।

शो से बाहर आकर खोला पर्सनल लाइफ का अध्याय

कुनिका ने SCREEN को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने घर के अंदर नीलम, गौरव और फरहाना से अपनी पर्सनल लाइफ साझा की थी। उनका कहना है कि यह बातचीत किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं थी। वे चाहती थीं कि घर के बाकी कंटेस्टेंट्स समझें कि लोगों से ज्यादा उम्मीदें न रखें| हमेशा दूसरों को खुश करने की कोशिश में खुद को न खो दें| रिश्तों में सीमाओं की अहमियत समझें| उन्होंने साफ कहा, उन्हें अपने रिश्ते पर कोई पछतावा नहीं है।

कुनिका ने माना कि उस दौर में उनकी मानसिक स्थिति ऐसी थी कि जो वो महसूस कर रही थीं, उन्हें वही सही लगा।
उन्होंने कहा कि कुमार सानू के साथ उनका रिश्ता एक ऐसा अनुभव था जिसने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।

30 साल बाद खुलासा

एक बातचीत में कुनिका ने पहली बार बताया| जब उनका रिश्ता शुरू हुआ, कुमार सानू कानूनी तौर पर शादीशुदा थे, लेकिन पत्नी से अलग रह रहे थे। उस समय कुनिका शादीशुदा नहीं थीं और लिव-इन में रहने की बात भी उन्होंने स्वीकार की। रिश्ते के टूटने की वजह भी स्पष्ट की| “बाद में उनका किसी और के साथ रिश्ता बन गया था, इसलिए मैंने यह संबंध खत्म कर दिया।” उन्होंने कहा कि 30 साल तक उन्होंने इस रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन बिग बॉस का मंच उन्हें सच बोलने का समय लगा।

सलमान खान को पहले से थी जानकारी

कुनिका ने बताया कि सलमान खान को उनके रिश्ते की जानकारी बहुत पहले से थी। दोनों साथ काम करते थे और अक्सर सेट पर बातचीत सुन लेते थे, इसलिए सलमान जानते थे कि उनका क्रश कौन था| उनका असली रिश्ता किसके साथ था| यहां तक कि उनकी शादी तक की जानकारी भी इंडस्ट्री में चर्चित थी| कुनिका ने बताया कि उनकी दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों असफल रहीं। वह दो बेटों की मां हैं और उन्हें अकेले ही संभाल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *