सोनाक्षी और जहीर की शादी पर एक्ट्रेस के मामा का रिएक्शन, परिवार में तनाव की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

KNEWS DESK- सोनाक्षी सिन्हा आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं| दोनों की शादी मुंबई में ही होगी| उन्होंने आगे कहा कि, सोनाक्षी बहुत ही समझदार लड़की है और मैं ये मानता हूं कि हर किसी को अपना पार्टनर चुनने का अधिकार है. शत्रुघ्न जी भी एक बोल्ड माइंड इंसान हैं और अब वो इस शादी से पूरी तरह से खुश हैं.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब अपने रिश्ते को शादी में बदलने वाले हैं| दोनों की शादी की तैयारियां इस वक्त जोरों पर हैं| लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले सोनाक्षी की फैमिली इस शादी के खिलाफ थी| इस बात को खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कबूला था| उन्होंने कहा था कि इस शादी की वजह से उनके परिवार में कुछ तनाव था, लेकिन अब सब ठीक हो गया है| इसी बीच अब एक्ट्रेस के मामा ने फैमिली के अंदर चल रही अनबन को लेकर कुछ राज खोले हैं|

सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने अपने हालिया इंटरव्यू में ये बात मानी है कि शुरुआत में जहीर-सोनाक्षी की शादी को लेकर फैमिली काफी परेशान थी और घर में बहुत तनाव था|ईटाइम्स से बात करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा कि सोनाक्षी पेरेंट्स की फेवरेट बच्ची है| जिससे वो बहुत प्यार करते हैं| वो उनकी ताकत और कमजोरी दोनों हैं| बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा औऱ जहीर इकबाल आज रात मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, सोनाक्षी बहुत ही समझदार लड़की है और मैं ये मानता हूं कि हर किसी को अपना पार्टनर चुनने का अधिकार है| शत्रुघ्न जी भी एक बोल्ड माइंड इंसान हैं और अब वो इस शादी से पूरी तरह से खुश हैं|वहीं सोनाक्षी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, जो भी सोनाक्षी को जानता है वो ये अच्छे से जानता है कि वो बहुत ही समझदार और जमीन से जुड़ी हुई लडकी है| बता दें कि बीती रात सोनाक्षी सिन्हा को ‘रामायणा’ में शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ पूजा करते हुए भी देखा गया था.

बता दें कि बीती रात सोनाक्षी सिन्हा को ‘रामायणा’ में शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ पूजा करते हुए भी देखा गया था|

About Post Author