अभिषेक मल्हान ने कराई सर्जरी, यूट्यूबर की मां ने बताया हाल

KNEWS DESK-  बिग बॉस OTT 2 के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक मल्हान ने भले ही शो नहीं जीता लेकिन बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने रियल और अच्छे स्वभाव के चलते लाखों लोगों के दिल जरुर जीते हैं| शो के बाद से ही लोग फुकरा इंसान के नाम से जाने- जाने वाले अभिषेक को बेहद पसंद करने लगे| इसके बाद से ही अभिषेक लगातार चर्चा में बने हुए हैं| वहीं अब उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी कराई है|

अभिषेक मल्हान की मां डिंपल मल्हान ने एक VLOG शेयर कर बताया कि अपना चश्मा हटाने के लिए अभिषेक ने अपनी आंख की सर्जरी कराई है| डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अभिषेक को कम से कम 8 घंटों तक फोन चलाने की इजाजत नहीं है| सर्जरी के बाद अभिषेक की आंखों में जलन भी महसूस हो रही है| फुकरा इंसान ने अपनी आंखों की LESIK आई सर्जरी कराई है| ये देखने की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए काफी मशहूर लेजर सर्जरी है|

Nischay & Abhishek Said Yes To Me For 24 Hours On Mother's Day - YouTube

बता दें कि अभिषेक मल्हान ने हाल ही में अपना करोड़ों का नया घर बनवाया है| आलिशान घर का अभिषेक की मां डिंपल ने अपने VLOG में होम टूर भी करवाया था| मल्हान परिवार का नया घर इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है| हर कोई उनके इस आलिशान घर की तारीफ करते नहीं थक रहा है| इस घर में स्विमिंग पूल, GYM, सोना बाथ और होम थियेटर जैसी कई सुविधाएं भी हैं|

About Post Author