अभिषेक कुमार ने शेयर किया कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस, कहा- ‘मैं बैग उठाकर वहां से…’

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक कुमार आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| वहीं एक्टर ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया| अभिषेक ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा किया|

अभिषेक कुमार ने बताया कि वो एक्टर बनने के लिए घर से झूठ बोलकर मुंबई आए थे| उनके साथ एक गे ने कुछ करने की कोशिश की थी, जिसके चलते वो काफी डर गए थे और वापस अपने घर चले गए थे| अभिषेक कुमार ने बताया कि मैं झूठ बोलकर मुंबई आया था| मुझे यहां एक गे मिला| उन्होंने मेरे साथ कुछ करने की कोशिश की और मैं वहां से भाग गया| मैंने शीशे में खुद को देखा और कहा कि यह क्या है| उसी दिन मैंने जनरल की टिकट ली और बैग उठाकर घर आ गया|

Abhishek Kumar's Special Person | अभिषेक कुमार की स्पेशल पर्सन

एक्टर ने कहा- साइनिंग का समय था| एक शो था, जिसका ऑडिशन होना था| मैंने सोचा कि मैंने इतना गंदा ऑडिशन दिया| एक लाइन में मैं 10 बार अटका हूं| उसके बावजूद मैं सेलेक्ट कैसे हो सकता हूं| मुझे लगा कि लोग कहते हैं, हो सकता है कि लुक पसंद आ गया होगा लेकिन वह फेक था| मेरी सिचुएशन ऐसी थी कि मैं सुसाइड कर लेता| आप किसको बताओगे|

About Post Author