रिटायरमेंट पर आमिर खान की भावुक अपील, अरिजीत संग जमीन पर बैठकर खाया खाना और छुए पैर

KNEWS DESK – रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी Arijit Singh की आवाज एक बार फिर फैंस के दिलों तक पहुंच गई है। अरिजीत का नया इमोशनल सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना Junaid Khan की फिल्म Ek Din का टाइटल ट्रैक है, जिसे उन्होंने रिटायरमेंट से पहले रिकॉर्ड किया था।

इस गाने की खास बात सिर्फ इसकी धुन या बोल नहीं, बल्कि उसका वीडियो है, जिसमें रिकॉर्डिंग के दौरान की असली झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में अरिजीत और Aamir Khan के बीच की गर्मजोशी और सम्मान भरी बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया है।

वीडियो में दिखी इमोशनल बातचीत

वीडियो की शुरुआत में आमिर खान, अरिजीत सिंह से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछते नजर आते हैं कि क्या उन्होंने सच में रिटायरमेंट ले लिया है। वह मजाक में कहते हैं, “ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा?”

इन सवालों पर अरिजीत हल्की मुस्कान और संकोच के साथ प्रतिक्रिया देते दिखाई देते हैं। इसके बाद स्टूडियो में उनकी रिकॉर्डिंग के दृश्य आते हैं, जहां वे पूरे भाव के साथ गाना गाते नजर आते हैं।

जब दोनों ने छुए एक-दूसरे के पैर

वीडियो का सबसे भावुक पल तब आता है जब अरिजीत, आमिर खान के पैर छूते हैं। जवाब में आमिर भी झुककर अरिजीत के पैर छूने की कोशिश करते हैं। यह दृश्य फैंस को बेहद भावुक कर रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों को साथ बैठकर खाना खाते और बातचीत करते भी देखा जा सकता है, जिससे उनके बीच की आत्मीयता साफ झलकती है।

फैंस हुए इमोशनल

गाने पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये वीडियो पूरी तरह से अरिजीत सिंह को समर्पित है।” दूसरे ने लिखा, “अरिजीत बॉलीवुड से रिटायर नहीं हुए, बल्कि बॉलीवुड अरिजीत के बिना अधूरा हो गया।” कई लोगों ने उनकी आवाज को ‘लेजेंडरी’ बताते हुए कहा कि उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। कुछ फैंस ने यह भी नोटिस किया कि इस गाने में अरिजीत की आवाज पहले से थोड़ी अलग लेकिन बेहद स्मूद लग रही है।

फिल्म ‘एक दिन’ में जुनैद खान के साथ Sai Pallavi नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *