KNEWS DESK – साउथ सिनेमा में इन दिनों कई बड़े बजट की फिल्मों पर काम जारी है और इसी बीच DRAGON को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जूनियर NTR की इस मच-अवेटेड फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर ने फैंस को चौंका दिया है।
बीच में ही विलेन ने छोड़ी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलयालम स्टार टोविनो थॉमस को ‘DRAGON’ में विलेन के रोल के लिए चुना गया था। लेकिन अब उन्होंने यह फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने फिल्म की टीम के साथ-साथ फैंस को भी हैरान कर दिया है।
क्या है फिल्म छोड़ने की वजह?
टोविनो थॉमस ने खुद इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग में लगातार हो रही देरी के कारण उनके लिए डेट्स मैनेज करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि मलयालम इंडस्ट्री में फिल्में आमतौर पर एक ही शेड्यूल में पूरी हो जाती हैं, जबकि तेलुगु फिल्मों की शूटिंग कई शेड्यूल में होती है, जिससे लंबा समय लग जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि वह एक साथ कई प्रोजेक्ट्स लेना पसंद नहीं करते, क्योंकि इससे उनकी बाकी फिल्मों पर असर पड़ता है। टोविनो के मुताबिक, अगर वह एक बड़ी तेलुगु फिल्म करते हैं, तो इसका असर उनकी 4-5 मलयालम फिल्मों पर पड़ सकता है।
अनिल कपूर की एंट्री पर सस्पेंस
कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि अनिल कपूर को फिल्म में विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे या नहीं।
फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स तेजी से इसकी शूटिंग पूरी करने में जुटे हैं। हाल ही में टीम ने जॉर्डन में एक लंबा शेड्यूल खत्म किया है और फिलहाल शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।