‘स्त्री 2’ की चोटी से ज़रा बच के… Shraddha Kapoor ने खोला चोटी का राज, बोलीं- ‘इसमें 20000 वोल्ट का है पॉवर…’

KNEWS DESK- श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी| उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपनी चोटी की ताकत के बारे में बताया|

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह एक रेड साड़ी में नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर ने लाइट मेकअप किया हुआ है। सबसे ख़ास बात यह है कि उन्होंने अपने बालों को एक लंबी चोटी में बांधा हुआ है, जिसे उन्होंने ‘बिजली वाली चोटी’ कहा है। श्रद्धा कपूर का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

‘स्त्री 2’ की रिलीज से पहले श्रद्धा कपूर ने खोला चोटी का राज

‘स्त्री 2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर गुरुवार को श्रद्धा ने फिल्म में अपनी चोटी की ताकत के बारे में बात की। मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक मल्टीप्लेक्स में फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च किया गया। इस मौके पर फिल्‍म की पूरी टीम मौजूद थी। श्रद्धा ने मीडिया से कहा, “ये इलेक्ट्रिक चोटी है। इसमें 20,000 वोल्ट की शक्ति है। श्रद्धा के किरदार की चोटी ‘स्त्री’ की दुनिया में बहुत अहमियत रखती है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म के पहले भाग में श्रद्धा का किरदार फिल्म के अंत में भूतनी स्त्री की बिखरी हुई चोटी को समेटती दिखी थी जिससे सीक्वल का रास्ता खुला।

‘स्त्री 2’ के ट्रेलर में भी श्रद्धा को अपनी चोटी का इस्तेमाल करके भूत सरकटा से मुकाबला करते हुए दिखाया गया है। वह भूत द्वारा फैलाई गई अराजकता को रोकने का प्रयास करती है। स्त्री ने चंदेरी में पुरुषों को निशाना बनाया था मगर सरकटा ने शहर की महिलाओं पर अपनी नजरें गड़ा दीं। वास्तव में सरकटा की हरकतों के कारण ही स्त्री पहले भूतनी बन गई थी। ट्रेलर में चंदेरी के लोगों को सरकटा से लड़ने के लिए स्त्री को बुलाते हुए भी दिखाया गया है।

About Post Author