‘कुत्ते की दुम सीधी नहीं होती…’ मुकेश खन्ना का Samay Raina पर तीखा पलटवार, वीडियो पर मचा बवाल

KNEWS DESK – कॉमेडियन Samay Raina एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के शांत होते ही उन्होंने ऐसी वापसी की है, जिसे फैंस उनका सबसे बड़ा कमबैक बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘SAMAY RAINA Still Alive’ नाम से एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूरे विवाद पर खुलकर बात की और अपने आलोचकों को अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया।

इस वीडियो में समय रैना ने न सिर्फ अपने शो से जुड़े विवादों का जिक्र किया, बल्कि उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्होंने उस दौरान उनके खिलाफ बयान दिए थे। उन्होंने Sunil Pal, B Praak और खास तौर पर Mukesh Khanna को लेकर जमकर रोस्ट किया। वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो गया और महज 24 घंटे के भीतर इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी दौरान समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 का भी ऐलान कर दिया, जिससे उनके फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए।

https://www.instagram.com/p/DW4KZY4jcp8/?

हालांकि, समय रैना का यह अंदाज़ हर किसी को पसंद नहीं आया। खासकर ‘Shaktimaan’ के अभिनेता मुकेश खन्ना इस पर बुरी तरह भड़क गए। दरअसल, समय ने अपने वीडियो में शक्तिमान और उसके प्रभाव को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर अब मुकेश खन्ना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक तीखा पोस्ट शेयर करते हुए समय रैना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इस तरह का कंटेंट समाज और खासकर बच्चों के लिए गलत संदेश देता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि समय को सबक सिखाया जाना चाहिए।

इसके अलावा, मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब 17 मिनट का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने समय रैना के शो और उनकी कॉमेडी शैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब यह नहीं है कि किसी को भी अपमानित किया जाए या गाली-गलौज को मनोरंजन बना दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *