‘6 रिश्ते, 2 शादियां और अधूरी मोहब्बत…’ 62 की कुनिका सदानंद ने खोले लव लाइफ के राज, कुमार सानू संग अफेयर पर भी किया रिएक्ट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कुनिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बातें कीं, जिससे उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

6 रिश्तों का किया खुलासा

इंटरव्यू के दौरान कुनिका सदानंद ने बताया कि उनकी जिंदगी में कुल 6 रिश्ते रहे हैं। इनमें 2 लिव-इन रिलेशनशिप, 2 शादियां और 2 अन्य रिश्ते शामिल हैं। एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा कि उनके लिए किसी भी रिश्ते में सबसे अहम चीज प्यार और समर्पण है। उनका मानना है कि बिना इन दोनों के कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता।

पहली शादी का अनुभव रहा मुश्किल

कुनिका ने अपनी पहली शादी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कम उम्र में शादी होने के कारण वह उस रिश्ते को ठीक से समझ नहीं पाईं। एयरफोर्स ऑफिसर की मॉडर्न फैमिली से आने के बावजूद उनकी शादी एक पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में हुई, जहां उन्हें सख्त रीति-रिवाजों का पालन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि घूंघट में रहना और पारंपरिक जीवनशैली अपनाना उनके लिए काफी बड़ा बदलाव था, जिससे उन्हें मानसिक तौर पर काफी संघर्ष करना पड़ा।

https://www.instagram.com/p/DWGnpJTAp6X/

दूसरी शादी भी नहीं चली

कुनिका सदानंद की दूसरी शादी विनय लाल से हुई, जो अमेरिका में रहते थे। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम अयान लाल है, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है।

कुमार सानू संग जुड़ा नाम

कुनिका का नाम मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ भी जुड़ चुका है। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 19 में भी इस बात का खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, कुमार सानू के पहले से शादीशुदा होने के कारण यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

कुनिका सदानंद का कहना है कि हर रिश्ता उन्हें कुछ न कुछ सिखाकर गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ना और अपने अनुभवों से सीखना ही सबसे जरूरी है।