जयपुर में 30 साल की मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की कार पलटी, मौके पर मौत

KNEWS DESK – सिनेमा और मॉडलिंग जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 30 वर्षीय राजस्थानी मॉडल और एक्ट्रेस हर्षिल कालिया का जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। इस घटना ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को झकझोर दिया है।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के अनुसार, हर्षिल कालिया अपने काम से घर लौट रही थीं, जब देर रात जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर उनकी कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में पहुंचते ही हुई मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हर्षिल को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हर्षिल को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण सिर में लगी गंभीर चोट थी।

करियर और काम

हर्षिल कालिया ने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था और कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं। वह मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी सक्रिय थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

हर्षिल कालिया के निधन से सिनेमा और मॉडलिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस और सहयोगी सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए संदेश साझा कर रहे हैं। परिवार भी इस दुखद क्षण से बेहद आहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *