IBPS ने Clerk Main Exam का एडमिट कार्ड किया जारी, 7 अक्टूबर को होगी परीक्षा

KNEWS DESK –  इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क – XIII मुख्य परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है| जिन उमीदवारों ने  प्री परीक्षा पास कर ली हैं| और मेन्स एग्जाम तक पहुंच गए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| मुख्य परीक्षा 7 अक्टूबर 2023 को होगी|

IBPS Clerk Main Exam 2023

वे कैंडिडेट्स जो प्री परीक्षा पास कर चुके हैं और मेन्स एग्जाम तक पहुंच गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ibps.in. है|

एग्जाम डेट 

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 7 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा| इसी परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज किए गए हैं| इन्हें बताए गए स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड कर लें वरना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा|

आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं | यहां होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें| ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा| इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे| इन्हें डालें और एंटर का बटन दबा दें| इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा| यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें| ये आगे आपके काम आ सकता है| परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं|

अन्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी हुए जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीपीओ टियर वन परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं| वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एग्जाम के लिए फॉर्म भरा हो, वे रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| इन्हें डाउनलोड करने के लिए आपको स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाना होगा|

About Post Author