छत्तीसगढ़ पुलिस ने 6000 पद के लिए निकाली भर्तियां, आज से करें आवेदन

KNEWS DESK – छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ वक्त पहले बंपर पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया था| जिसमें 6000 कॉन्सटेबल पद पर भर्तियां होनी हैं| आज से भर्ती के लिए आवेदन शुरू हों गए हैं| जो भी उमीदवार  इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं| आपको भर्ती के बारे में विस्तार से बताते हैं|

जरूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्सटेबल के इन पद पर आवेदन आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है| नोटिस में दी जानकारी के हिसाब से एप्लीकेशन लिंक आज सुबह 10 बजे खुलेगा और 30 नवंबर के दिन रात के 11.59 बजे तक खुला रहेगा| इसके बाद आवेदन बंद हो जाएंगे| इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| इसके लिए आपको छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट – cgpolice.gov.in पर जाना होगा| ये पद मुख्य रूप से कॉन्सटेबल जीडी के हैं जिसके तहत 5000 पद पर भर्ती होगी| वहीं बाकी पद ड्राइवर और ट्रेड के लिए हैं| भर्ती के लिए 5वीं, 8वीं और 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं| किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा पास होना जरूरी है| ये 18 से 27 साल रखी गई है| आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के हिसाब से आयु सीमा में छूट मिलेगी| अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना होगा| रिजर्व कैटेगरी के लिए शुल्क 125 रुपये है| सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 19 हजार रुपये के आसपास है| भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट के माध्यम से होगा|

About Post Author