बहुचर्चित मानव शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी पत्नी और ससुर गिरफ्तार

KNEWS DESK-आगरा में टीसीएस कंपनी में मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड करने के मामले के आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से मानव की पत्नी और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बाप-बेटी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगह पर शरण लिए हुए थे।

आपको बताते चलें कि 24 फरवरी को थाना सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की थी। मानव टीसीएस कंपनी में मैनेजर था। सुसाइड से पहले मानव शर्मा ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न और अवैध सम्बन्ध का आरोप लगाया था। जिसके बाद वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था, और मानव के ससुरालियों की गिरफ्तारी के जुट गई थीं। मुकदमा दर्ज होने के मानव के ससुरालियों फरार चल रहे थे। हालांकि, पुलिस ने 13 मार्च को मानव शर्मा की साली और सास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था और मानव की पत्नी निकिता और मानव के ससुर दोनों फरार चल रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने निकिता और उसके पिता पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। मुखबिरों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से मानव की पत्नी और मानव के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज  दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में पत्नी निकिता और ससुर नृपेंद्र

क्या था पूरा मामला

मानव शर्मा और निकिता शर्मा की शादी जनवरी 2024 में हुई थी। शादी के बाद, दोनों मुंबई में रहने लगे, लेकिन जल्द ही उनके बीच तनाव उत्पन्न हो गया। परिवार के अनुसार, निकिता अक्सर झगड़ा करती थी और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती थी। ​आत्महत्या से पहले, मानव शर्मा ने एक 6 मिनट 47 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता शर्मा और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वीडियो में कहा मैं तो चला जाऊंगा मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।

मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर निकिता, उनके पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और दो बहनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मार्च 2025 में, पुलिस ने निकिता की मां पूनम शर्मा और एक बहन को गिरफ्तार किया, जबकि निकिता और उनके पिता फरार थे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.