उत्तम नगर हत्याकांड: पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार, बुलडोजर कार्रवाई शुरू

K News Desktop- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 4 मार्च को होली के दिन हुए विवाद के बाद हत्या की घटना में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस घटना में 26 वर्षीय तरुण कुमार की मौत हो गई थी। तनाव के बाद स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब जेजे कॉलोनी में एक हिंदू परिवार की 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इस दौरान उसने नीचे से गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर पानी का गुब्बारा फेंका। बच्ची के परिवार ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन इसके बावजूद बहस बढ़ गई और देखते ही देखते कहासुनी हिंसक रूप ले लिया।

दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों ने तरुण कुमार पर क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने अब तक एक नाबालिग समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:-उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25), ताहिर (18), दो अन्य आरोपियों की पहचान भी हुई है सभी आरोपी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं।

डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11:09 बजे दिल्ली पुलिस को अलग-अलग समुदायों के पड़ोसियों के बीच झगड़े की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। उत्तम नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पता चला कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक लड़की ने महिला पर पानी का गुब्बारा फेंका।

इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य सड़क पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा बढ़ता गया, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए, यानी कुल आठ लोग। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 26 वर्षीय तरुण कुमार को गंभीर चोटें आईं और गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *