बोरी में महिला की लाश लेकर बेखौफ़ गलियों में घूमता रहा शख़्स..

यूपी, मेरठ के खरखौदा में उस समय सब की सांसे रुक गयीं, जब यहां जमुना नगर में एक अज्ञात महिला का शव बोरे में बंद पड़ा मिला। महिला की उम्र करीब 30 साल बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू की तो उन्हें उन रास्तों में लगे सीसीटीवी से कुछ फुटेज हाथ लगे। जिसमें एक शख्स उसी बोरी को कंधे में टांगे गलियों में यहां वहां घूमता दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बोरी में पड़ा मिला। महिला का शव नग्न हालत में था। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें देखा कि एक शख्स बोरे को कंधे में टांगे यहां वहां घूम रहा था।
घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह लोगों ने यहां एक बोरा पड़ा देखा। उन्होंने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें महिला की बिना कपड़ों के लाश पड़ी हुई थी। लाश देखकर लोगों हड़बड़ा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। पुलिस ने देखा कि एक शख्स कंधे पर बोरा लटकाए यहां वहां घूम रहा है। उसने कई जगह बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश की। फिर बाद में उसने जमुना नगर में गैस गोदाम वाली गली के पास बोरे को ठिकाने लगाया और वहां से चला गया। क्षेत्राधिकारी रूपाली राय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की पहचान की जा रही है। साथ ही उस शख्स का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने शव को ठिकाने लगाया।

About Post Author