कुलदीप पंडित- मुस्कान और सोनम जैसी महिलाओं द्वारा, अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या करने के बाद, पतियों को अब अपनी मौत का डर सताने लगा है। जिसका जीता जागता उदाहरण बागपत के काकोर गांव में देखने को मिला, जहां एक दर्जन से अधिक आशिकों की प्रेमिका ने अपने पति द्वारा पकड़े जाने के डर से होटल की 12 फीट से अधिक ऊंची छत को फांदकर फरार हो गई। महिला का छत से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेमिका के पति ने थाने मे प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी ही पत्नी से जान के खतरे की आशंका जताई हैं।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है महिला, पति-पत्नी में चल रही है मीडिएशन की प्रक्रिया
दरअसल आपको बता दे की पूरा मामला छपरौली थाना क्षेत्र के काकोर गांव का है, जहां पीड़ित कपिल की शादी 6 वर्ष पूर्व क्षेत्र के तुगाना गांव में हुई थी। पीड़ित कपिल ने पत्नी पर कई मर्दो के साथ शादी से पहले ही अवैध संबन्धो का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी अवैध संबंध जारी रहे। जिसको लेकर दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए ओर दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच मीडिएशन चल रहा था। महिला तीसरी काउंसलिंग के बाद वापसी के समय प्रेमी के साथ फरार हो गई और होटल में पकड़ी गई, जिसके बाद वह होटल की छत से दीवार फांदकर फरार हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पत्नी का प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।