रांची के CPM नेता सुभाष मुंडा की हुई हत्या, ऑफिस में घुसकर मारी गोली

KNEWS DESK-  झारखंड की राजधानी रांची के दलादाली में स्थानीय CPM नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुभाष मुंडा के ऑफिस में घुसकर गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह सूचना रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी। झारखंड BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर तंज कसा है।

आपको बता दें कि झारखंड के BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर तंज कसा है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक तरफ एक्सीडेंटल राजकुमार कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रांची के सबसे ज्यादा व्यस्त इलाके दलादली चौक में अपराधी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की सरे आम गोली मारकर हत्या कर देते हैं।

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए आगे कहा कि ”यह राजधानी और पूरे झारखंड की कानून व्यवस्था की हकीकत है। जब तक रिश्वतखोर पुलिस अधिकारियों की जगह तेजतर्रार अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होगी। तब तक कानून व्यवस्था नहीं सुधरेगी.” जब पुलिस का ध्यान अवैध खनन और राजनीतिक आकाओं पर हो, पूरे आदेश के क्रियान्वयन में गड़बड़ी और पक्षपात हो तो कानून-व्यवस्था को कौन पूछता है?

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही- दीपक प्रकाश

जानकारी के लिए बता दें कि BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, ”आज यह साबित हो गया कि CM  सिर्फ अखबारों में छपने के लिए बयान देते हैं और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है, अपराधी बेलगाम मौत का तांडव मचा रहे हैं। थोड़ी देर पहले ही रांची में अपराधियों ने आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है।

About Post Author