यूपी के बरेली जिले में लोग अपनी-अपनी घरवाली की कर रहे रखवाली, पुलिस के हाथ खाली…

KNEWS DESK- यूपी के बरेली जिले में लोग अपनी-अपनी घरवाली की रखवाली करने को मजबूर हैं। ऐसा क्यों चलिए आपको बताते हैं-

क्या है पूरा मामला? 

बरेली में एक के बाद एक करके 9 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। सभी महिलाओं की उम्र लगभग 45 साल से 60 साल के बीच बताई जा रही है। किलर ने आठों महिलाओं को उन्हीं के कपड़ों से गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में छानबीन तक ही सीमित है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। तो वहीं दूसरी ओर गांव वालों का कहना है कि इन वारदातों के पीछे किसी सीरियल किलर का हाथ है। उसका टारगेट महिलाएं हैं।  ऐसे में महिलाएं अब खेत पर भी अकेली जाने से डरने लगी हैं।

शीशगढ़ और शाही क्षेत्र का मामला

शीशगढ़ और शाही क्षेत्र में महिलाओं की हत्या की गुत्थी सुलझाने का नाम नहीं ले रही है। आरोप है कि सीरियल किलर एक के बाद एक हत्या की घटना को अंजाम देता चला जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड की टीम भी लगाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

समूह बनाकर खेत जाती हैं महिलाएं

वहीं परिजनों का कहना है कि किलर ने आठों महिलाओं को उन्हीं के कपड़ों से गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया है। सभी महिलाओं की उम्र लगभग 45 साल से 60 साल के बीच बताई जा रही है। महिलाएं अब समूह में खेत व अन्य जगह जाने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें-    Telangana Election 2023: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 9 बजे तक 7.89% मतदान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

About Post Author