अमरनाथ यात्रा: फर्जी रजिस्ट्रेशन स्लिप बेचने वाले 3 आरोपी दिल्ली से हुए गिरफ्तार

KNEWS DESK… 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। जिसमें कि अब तक अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसी बीच अमरनाथ यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन स्लिप बेचने को लेकर आ रही है। जिसमें धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को जम्मू,कठुआ,सांभा जिले से श्रद्धालुओं के पास से लगभग 400 पास नकली रजिस्ट्रेशन बरामद किए थे। जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस का कहना है कि सूत्रों से हमें पता चला कि दिल्ली का एक शख्स जाली रजिस्ट्रेशन का रैकेट चला रहा है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक कंप्यूटर एवं एक प्रिंटर जब्त किया है। जिसकी मदद से ये तीनों रजिस्ट्रेशन बनाकर प्रिंट निकालते थे। पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों से अपील की है कि वे सिर्फ सरकारी दफ्तरों में जाकर ही रजिस्ट्रेशन करवाएं। ताकि ऐसे अपराधियों से श्रद्धालु अपना बचाव कर सकें।

तम्बाकू प्रोडक्टस और जंक फ्राइड फूड पर लगा बैन

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन दिनों में 12 हजार श्रध्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। सरकार के आदेशानुसार इस बार पड़ाव पर तम्बाकू प्रोडक्टस और जंक फ्राइड फूड पर बैन लगा दिया है। वहीं यात्रा की दोनों रास्तों पर 120 से भी अधिक लंगर लगाए हैं। अधिक रिस्क वाले रास्तों पर यात्रियों को हेलमेट लगाना आवश्यक किया गया है। जो कि सभी को सरकार की तरफ से फ्री में दिया जाएगा।

About Post Author