KNEWS DESK- महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे संस्करण का रोमांच अब चरम पर है। 3 फरवरी को हुए एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली लगातार चौथी बार WPL फाइनल तक पहुंचने में सफल रही।
फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। RCB दूसरी बार WPL फाइनल में पहुंचे हैं और ये दोनों टीमें पहले भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। 2024 में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था, जबकि दिल्ली अब तक अपना पहला खिताब जीतने के लिए बेकरार है।
फाइनल मैच का शेड्यूल और स्थान
तारीख– गुरुवार, 5 फरवरी 2026
समय– शाम 7:30 बजे (टॉस शाम 7 बजे)
स्थान– बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले WPL खिताब के लिए RCB से भिड़ेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिताब बचाने उतरेंगे।
WPL फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, जिनके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, वे मोबाइल और टैबलेट पर भी मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं।
दिल्ली और बेंगलुरु के बीच यह खिताबी जंग महिलाओं की क्रिकेट के सबसे बड़े उत्सव में से एक मानी जा रही है और क्रिकेट फैन्स को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
DC की संभावित प्लेइंग 11
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा।
RCB की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी , श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे।