वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च, Ranveer Singh, चहल की पत्नी धनश्री ने मचाया धमाल

KNEWS DESK- वनडे वर्ल्ड कप 2023 का भारत के सरजमीं पर  5 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच पिछली बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड और रनरअप न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

12 साल बाद भारत की धरती पर खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप

12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप भारत की धरती पर खेला जाएगा। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। भारत ने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अभी दो हफ्ते का समय बचा हुआ है। इसे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इसमें रणवीर सिंह और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं।

वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के थीम सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ को रिलीज कर दिया है। जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ट्रेन में अपने डांस से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बॉलीवुड के फेमस संगीतकार प्रीतम भी गाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रीतम ने ही इस गाने को बनाया है। इसके अलावा धनश्री भी इस गाने में धमाल मचाते नजर आ रही हैं। यह गाने अब आपको TV और FM पर सुनाई देंगे।

रणवीर सिंह ने कही ये बात

World Cup 2023 के थीम सॉन्ग के बारे में Ranveer Singh ने कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए इस एंथम लॉन्च का हिस्सा बनना वास्तव में मेरे लिए एक सम्मान की बात है। यह एक उत्सव है। वह खेल जिसे हम सभी पसंद करते हैं।

About Post Author