World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रनों के पार, कुलदीप ने वॉर्नर को किया आउट

KNEWS DESK- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का पांचवां मुकाबला आज खेला जा रहा है। जिसमें अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 85 रन बनाए हैं और स्टीव स्मीथ 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने चार चौके लगाए हैं तो वहीं मार्नस लाबुशेन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव ने 4 ओवरों में 12 रन देकर 1 विकेट लिया है। रवींद्र जडेजा ने 1 ओवर में 8 रन दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रनों के पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया है। टीम ने 25 ओवरों में 102 रन बनाए। स्मिथ अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वे 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। लाबुशेन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवरों में बनाए 93 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान के साथ 93 रन बनाए। स्मिथ 60 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। लाबुशेन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं।

कुलदीप ने वॉर्नर को किया आउट

कुलदीप यादव ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे डेविड वॉर्नर आउट हो गए हैं। वे 52 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर ने 6 चौके लगाए और स्टीव स्मिथ के साथ अच्छी साझेदारी बना ली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 74 रन बनाए। स्मिथ 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-   नकरोंदा में निर्माणाधीन सीवर प्लांट के विरोध में कांग्रेस नेता ने किया उपवास, भारतीय किसान यूनियन ने भी दिया समर्थन।

About Post Author