Yash Dayal की पत्नी श्वेता पुंडीर कौन हैं? इंटरनेट पर वायरल हो रही हसीना की तस्वीरें

KNEWS DESK – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यश ने secretly शादी की है और उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर हैं। हालांकि, अभी तक यश और श्वेता ने खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

कौन हैं श्वेता पुंडीर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता पुंडीर एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल वह दिल्ली में रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा

हाल ही में श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। इस पोस्ट के बाद उनके और यश के बीच शादी की अफवाहें तेज हो गईं। कहा जा रहा है कि यश ने इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी रिएक्ट किया था, जिससे दोनों के बीच रिश्ते की पुष्टि के कयास बढ़ गए।

श्वेता पुंडीर अपने इंस्टाग्राम पर खुद को कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर के रूप में पेश करती हैं। उनके अकाउंट को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।

शादी की पुष्टि बाकी

हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट और अफवाहों के आधार पर यश और श्वेता की शादी की चर्चाएँ हो रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है। अब देखना यह होगा कि क्या यश और श्वेता इस पर कोई आधिकारिक बयान देंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *