Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने फ्लाइंग KISS का दिया करिश्माई जवाब, अनन्या बिड़ला रह गईं दंग, VIDEO वायरल

KNEWS DESK- Indian Premier League 2026 के ओपनिंग मैच में Royal Challengers Bangalore ने Sunrisers Hyderabad को 6 विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की। मैच की सबसे बड़ी खबर रही Virat Kohli का दमदार प्रदर्शन और उनका स्टाइलिश अंदाज़, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के सामने 202 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। कप्तान Ishan Kishan ने 38 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन ने भी बड़ी पारी खेलकर SRH को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। RCB की गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमेरियो शेफर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया, दोनों ने 3-3 विकेट लिए और मैच में वापसी कराई।

चेज़ में शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन Devdutt Padikkal और विराट कोहली ने टीम को संभाला। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। कप्तान Rajat Patidar ने भी 12 गेंदों में 31 रन बनाकर जीत पक्की की।

लेकिन मैच की सबसे प्यारी और वायरल हुई मोमेंट रही विराट कोहली का स्टैंड में बैठी अपनी पत्नी Anushka Sharma को फ्लाइंग KISS देना। अनुष्का ने भी उसी अंदाज़ में जवाब दिया। पास में खड़ी Ananya Birla इस रोमांटिक पल को देखती रह गईं, जिसे सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख रहे हैं।

इस मैच में RCB ने न सिर्फ 6 विकेट से जीत दर्ज की, बल्कि विराट कोहली के बल्ले और स्टाइलिश अंदाज़ ने इसे यादगार बना दिया। IPL 2026 की शुरुआत फैंस के लिए धमाकेदार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *