भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का जन्मदिन आज

KNEWS DESK, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधना का आज जन्मदिन है| मंधना अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं| वहीं स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने WPL 2024 का खिताब जीता है|

Smriti Mandhana Birthday Gift Climbs Up in ICC ODI Women Ranking Captain Harmanpreet Kaur Falls Behind | स्मृति मंधाना को मिला जन्मदिन का खास तोहफा, बांग्लादेश में लचर प्रदर्शन के बाद भी

नेशनल क्रश के नाम से मशहूर भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का आज यानी 18 जुलाई को जन्मदिन मनाया जाता है| आज मंधाना अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं| उनका जन्म 18 जुलाई 1996 में मुंबई में हुआ था| वहीं स्मृति मंधाना को क्रिकेट की ‘क्वीन’ के साथ-साथ ‘नेशनल क्रश’ भी कहा जाता है क्योंकि फैंस उनकी बल्लेबाजी के अलावा स्मृति की खूबसूरती के भी दीवाने हैं| मंधाना को भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका टी20 सीरीज में 5 अप्रैल साल 2013 में बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ मिला था| वह उस समय 11 साल की थीं तब ही उन्हें अंडर 19 टीम के लिए सेलेक्ट किया गया था|

The calm called Smriti Mandhana | Cricbuzz.com

इसके अलावा आईपीएल में जो काम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम नहीं कर सकी उसे वुमेंस प्रीम‍ियर लीग में स्‍मृत‍ि मंधाना की अगुआई वाली टीम ने कर द‍िखाया था| मंधाना की कप्‍तानी में आरसीबी टीम पहली बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही, जिसे आरसीबी ने फाइनल में द‍िल्‍ली कैप‍िटल्‍स को 8 व‍िकेट से हराकर चैंप‍ियन बनने का गौरव हास‍िल क‍िया|

About Post Author