T20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्या का बड़ा धमाका, रोहित को पछाड़ बने भारत के नंबर 1 टी20 कप्तान

KNEWS DESK – Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया का विजयी अभियान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जारी है। लगातार तीन मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। 15 फरवरी को खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया।

इस जीत के साथ ही सूर्या ने कप्तानी के मामले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान को हराते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान अपनी 37वीं जीत दर्ज की और इसी के साथ वह पहले 46 मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए।

Rohit Sharma ने अपने पहले 46 टी20 मुकाबलों में बतौर कप्तान 36 जीत दर्ज की थीं, जबकि 10 मैचों में हार मिली थी। वहीं सूर्या ने 46 मैचों में 37 जीत, 7 हार और 2 बेनतीजा मुकाबले के साथ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

विराट और धोनी भी पीछे

Virat Kohli ने पहले 46 मैचों में 29 जीत दर्ज की थीं, जबकि MS Dhoni ने इस आंकड़े में 26 जीत हासिल की थीं। ऐसे में सूर्या अब भारतीय टी20 कप्तानों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

हालांकि, रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी उनकी नजर एक बड़े लक्ष्य पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। अब सूर्या भी उसी कारनामे को दोहराकर खुद को वर्ल्ड चैंपियन कप्तान के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *