T20 World Cup 2026: भारत की धमाकेदार जीत, नामीबिया पर 93 रनों से बड़ी मार

KNEWS DESK- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को करारी शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। यूएसए के बाद नामीबिया पर मिली इस बड़ी जीत ने टीम इंडिया के आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है।

पहले बल्लेबाजी, फिर दमदार गेंदबाजीकप्तान Suryakumar Yadav एक बार फिर टॉस हार गए और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। हालांकि इस बार टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए।

सलामी जोड़ी Sanju Samson और Ishan Kishan ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया। संजू ने आते ही तीन छक्के और एक चौका जड़कर 22 रन बनाए, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके।

इसके बाद ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 24 गेंदों में 61 रन ठोककर नामीबिया के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी।

मध्यक्रम में भले ही कुछ बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, लेकिन Hardik Pandya ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 28 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली और इसके साथ दो विकेट भी झटके।

पंड्या की इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।Tilak Varma ने 25 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत का मध्यक्रम इस मुकाबले में पूरी तरह नहीं चल पाया। Rinku Singh सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं Axar Patel पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। Shivam Dube ने 23 रन तो बनाए, लेकिन वह खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके।

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 116 रन ही बना सकी।नामीबिया के कप्तान Gerhard Erasmus ने जरूर चार विकेट लेकर संघर्ष दिखाया, लेकिन बल्लेबाजों से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *