दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ हुआ कुछ ऐसा जिसको सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

sports desk, आईपीएल का ये नया सीजन अपने साथ बहुत कुछ नया लेकर आया है| फिर चाहें बात करें नई तकनीकी, नए नियम या आखिरी ओवर का रोमांच, सिराज के पास बुकी का फोन कॉल आना, और वही अब आईपीएल के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते थे|

इस सीजन में अपनी लगातार हार से परेशान वार्नर की दिल्ली कैपिटल्स के सामने एक नई और बड़ी अजीबोगरीब दिक्कत आकर कड़ी हो गयी है| उनकी टीम के खिलाड़ियों का सामान ही चोरी हो गया है। दिल्ली के खिलाड़ियों के किट बैग से 16 बैट, पैड्स, थाई पैड्स, जूते और ग्लव्स गायब हो गए।

IPL 2022: Delhi Capitals' Match vs Punjab Kings Shifted From Pune To Mumbai Due To Covid Cases In DC Camp | Cricket News

सूत्रों के अनुसार ये जितने भी सामान चोरी हुए है| उनकी कीमत लाखों में है| मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर के बल्लों की कीमत तो करीबन एक लाख रुपए है|

सूत्रों ने बताया, ‘चोरी के बारे में पता चलने के बाद सभी हैरान थे। ऐसा पहली बार हुआ है। हमने लोजिस्टिक डिपार्टमेंट और फिर पुलिस को इस बारे में बताया। मामले की जांच शुरू हो गई है।’

Delhi Capitals Players List after IPL Auction 2022: Check DC Team New Squad, Price, Name of Sold and Unsold Players | Cricket News | Zee News

आपको बता दें  कि दिल्ली की टीम शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने उतरी थी और मंगलवार को वो वापस दिल्ली पहुंची थी। टीम को अपना अगला मुकाबला पंजाब के खिलाफ मोहाली में खेलना है।

About Post Author