शुभमन गिल होंगे गुजरात टाइटंस के अगले कप्तान, हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद लिया गया फैसला

KNEWS DESK- गुजरात टाइटंस का अगला कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद ये फैसला लिया गया है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ दिया है और पांड्या के जाते ही गुजरात ने टीम के लिए नया कप्तान चुन लिया है।

हार्दिक पांड्या को मुंबई ने ट्रेड किया है। पांड्या को 2022 में गुजरात का कप्तान बनाया गया था। टीम पांड्या की कप्तानी में चैंपियन भी बनी। गुजरात ने आईपीएल 2024 के लिए भी पांड्या को रिटेन किया लेकिन मुंबई ने उन्हें ट्रेड कर लिया। मुंबई ने गुजरात टाइटंस के साथ डील की है। यह डील कैश में हुई है। लिहाजा मुंबई को पांड्या के बदले गुजरात को रुपए देने होंगे।

ये भी पढ़ें-    Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल में फंसे 41 मजदूरों की बढ़ीं मुश्किलें, आसमान से आफत की आशंका !