रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तिमान तोड़ा सचिन और धोनी का ये रिकार्ड…

SPORTS DESK,  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की पहली पारी में भले ही रोहित शर्मा एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। और महज  35 रन बनाकर मैथ्यू कुहेनमैन की गेंद पर आउट हो गए। मगर इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने दो बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे लिए। इसी के साथ साथ रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए। और इसी के साथ साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

अगर मौजूद स्कोर की बात करे तो टीम इंडिया ने तीसरे दिन लंच तक 1 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 65 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर। पुजारा ने इस पारी के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए।

रोहित शर्मा को टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरा करने के लिए 21 रन की दरकार थी। भारतीय कप्तान ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को छक्का जड़ा और वह टेस्ट में भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा छक्का (69) लगाने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने सिर्फ 49 टेस्ट खेले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 69 छक्के जड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा सिक्स वीरेंद्र सहवाग ने 91 लगाए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 78 छक्के लगाए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं।

चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरा करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बने। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर 34 मैच में 3262 रन बनाकर टॉप पर हैं। वीवीएस लक्ष्मण 29 मैच में 2434 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ 32 मैच में 2143 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। पुजारा ने सिर्फ 24 मैच में 2000 से ज्यादा रन ठोक दिए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 24 मैच में 1793 रन है। पुजारा इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ के बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

 

About Post Author