रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, जानिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम…

KNEWS DESK- टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है| इंडिया बनाम आयरलैंड मुकाबले में भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर दी है| इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 3 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 52 रन बनाये| जिससे वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं|

IND vs IRE: रोहित शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज - India TV Hindi

5 जून को हुआ भारत और आयरलैंड का मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बेहद मुश्किल पिच पर खेला गया, परन्तु मुकाबले में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है और साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज किस लिए माना जाता है| उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगते हुए  52 रन बनाए| जिससे वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं| इसके अलावा उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा बतौर कप्‍तान टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने में एमएस धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

सबसे पहले 600 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा ने अब तक 472 इंटरनेशनल मैच में 600 छक्के लगाये हैं। इसके अलावा दूसरे पायदान पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के दर्ज हैं वहीं 476 छक्‍कों के साथ शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड क्लाइव लॉयड के नाम है और  सबसे पहले 200 छक्के विव रिचर्ड्स ने पूरे किए हैं। वहीं 300 छक्‍के सबसे पहले जयसूर्या ने और 400 छक्‍के शाहिद अफरीदी ने पूरे किए। 500 छक्‍के सबसे पहले क्रिस गेल ने पूरे किए थे| इसके अलावा अब 600 छक्के सबसे पहले पूरे करने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली को ज्यादा पानी देने के SC के आदेश का AAP ने किया स्वागत, सौरभ भारद्वाज बोले- बीजेपी ने मुद्दे को राजनैतिक बनाया

About Post Author