आज दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, मसूरी में सजेगी शादी की महफिल, पहुंचे मोहम्मद कैफ

KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित की जा रही है, जहां क्रिकेट और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने पहुंच रही हैं।

मसूरी में होगी शादी की रस्में

शादी समारोह का आयोजन मसूरी के सेवाय होटल मसूरी में किया गया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे वरमाला की रस्म होगी, जबकि रात 8 बजे दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से पूरी की गईं।

शादी में मेहमानों के लिए खास पहाड़ी व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। मेन्यू में उत्तराखंड की पारंपरिक डिश कंडाली का साग और झंगोरे की खीर खास आकर्षण रहेंगी।

कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं

शादी में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह, उनकी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज, स्पिनर युजवेंद्र चहल, कोच टी. दिलीप और क्रिकेटर मोहित शर्मा भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। कुलदीप का परिवार शहर के जाजमऊ इलाके में रहता है। इससे पहले 4 जून 2025 को दोनों ने लखनऊ में सगाई की थी।

शादी और रिसेप्शन का शेड्यूल

17 मार्च: रिसेप्शन – लखनऊ

14 मार्च: शादी समारोह – शाम 6 बजे वरमाला, रात 8 बजे फेरे (मसूरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *