KNEWS DESK- भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav और उनकी पत्नी वंशिका सिंह का रिसेप्शन समारोह बेहद भव्य और आकर्षक रहा। इस खास मौके पर कुलदीप ब्लैक कलर के प्रिंस सूट में नजर आए, जबकि वंशिका क्रीम रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं, जिस पर रेड स्टोन का बारीक वर्क किया गया था। दोनों की जोड़ी बेहद शाही और मनमोहक लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस नवविवाहित जोड़े का जोरदार स्वागत किया गया।
इस भव्य समारोह में राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। CM Yogi Adityanath, Satish Mahana, Akhilesh Yadav और Rajeev Shukla जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस दौरान कुलदीप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जबकि अखिलेश यादव ने उन्हें गले लगाकर नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।
खेल जगत से भी कई प्रमुख चेहरे इस आयोजन में शामिल हुए। टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir, अनुभवी क्रिकेटर Shikhar Dhawan और ऑलराउंडर Ravindra Jadeja अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे।
गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। यह शादी Mussoorie में परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी। रिसेप्शन के जरिए इस खुशहाल जोड़े ने अपने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया।