KNEWS DESK- आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही क्रिकेट और स्पोर्ट्स बिजनेस की दुनिया में बड़ी खबर सामने आई है। लीग की दो पुरानी और दिग्गज टीमों के मालिक बदल गए हैं। पहले राजस्थान रॉयल्स और अब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी नए मालिकों के हाथों में चली गई हैं। RCB को करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,600 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जिससे यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है। चार बड़ी कंपनियों के कंसोर्टियम—आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया, ब्लैकस्टोन की BXPE यूनिट और बोल्ट वेंचर्स—ने RCB की 100% हिस्सेदारी खरीदी है। यह टीम पहले यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास थी।
IPL 2026 सीजन में टीम पुराने मालिकों के तहत ही खेलेंगी और नई ओनरशिप अगले सीजन से लागू होगी। इस डील में पुरुष टीम के साथ-साथ WPL की चैंपियन महिला टीम का स्वामित्व भी शामिल है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के आर्यमान विक्रम बिड़ला को RCB का चेयरमैन और टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी को वाइस-चेयरमैन बनाया जाएगा। इसी दिन राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिकी निवेशकों ने करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15,400 करोड़ रुपये) में खरीदा। 2008 में जब IPL शुरू हुआ था, तब विजय माल्या ने RCB को सिर्फ 111.6 मिलियन डॉलर (करीब 455 करोड़ रुपये) में खरीदा था। तब से अब तक टीम की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ी और आज यह IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।
जब 2008 में IPL की शुरुआत हुई थी, तब विजय माल्या ने RCB को 111.6 मिलियन डॉलर (करीब 455 करोड़ रुपये) में खरीदा था। इसके बाद टीम को अपना पहला खिताब जीतने में समय लगा, लेकिन ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ती रही। आज RCB की कीमत कई गुना बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।
इस बिक्री ने यह साफ कर दिया है कि आईपीएल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और महंगे स्पोर्ट्स बिजनेस प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है।